Search

 
 
 

Dhanbad News : डायबिटीज के खिलाफ धनबाद में 14 को निकलेगी जागरूकता पदयात्रा

Dhanbad News: डीएचआरसी के निदेशक सह आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एनके सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, मोटापे से बचाव, मधुमेह की समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है.
 
प्रेसवार्ता के बाद संस्था के डॉ एनके सिंह और अन्य.

Dhanbad News : विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को धनबाद एक्शन ग्रुप की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत सुबह में शहर के सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक जागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी. वहीं दोपहर में श्रमिक चौक पर ब्लू बैलून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.


यह जानकारी डीएचआरसी के निदेशक सह आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एनके सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, मोटापे से बचाव, मधुमेह की समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. डायबिटीज से बचाव के लिए जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव जरूरी है.


उन्होंने यह भी बताया कि नीले गुब्बारों के जरिए मधुमेह के खिलाफ एकजुटता, जागरूकता और आशा का संदेश दिया जाएगा .इस वर्ष नई दिल्ली के इंडिया गेट को भी नीली रोशनी से रोशन किया जाएगा. धनबाद का यह आयोजन देशव्यापी जागरूकता अभियान की कड़ी है. प्रेसवार्ता में डॉ. लीना सिंह, धीरज शर्मा, मो. शकील और गांधी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही