Search

 
 
 

Dhanbad News : बारामुड़ी खटाल मामला; JLKM पर ढुल्लू महतो की विवादित टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Dhanbad News: सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत में झामुमो और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने JLKM पार्टी के नेताओं के लिए कथित तौर पर 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल कर दिया.
 
डीसी से मिलने जाते सांसद ढुल्लू महतो और अन्य.

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई है. गरीब परिवारों के समर्थन और सरकार के विरोध के बीच भाजपा, कांग्रेस और झामुमो के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब इस सियासी घमासान में JLKM भी चर्चा में आ गया है.


खटाल में कार्रवाई की खबर पर सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिया था कि खटाल उजड़ने नहीं देंगे और बुलडोजर चलने की स्थिति में 15 मिनट के भीतर पहुंच जाएंगे.


इस मुद्दे पर सांसद ने सोमवार को समाहरणालय पहुंच कर डीसी अदित्य रंजन से मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने झामुमो और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने JLKM पार्टी के नेताओं के लिए कथित तौर पर 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल कर दिया. इस विवादित टिप्पणी से सियासी माहौल और गरमा गया है.


इधर, बारामुड़ी खटाल में प्रशासनिक कार्रवाई पर फिलहाल 19 नवंबर तक रोक बढ़ने की चर्चा है. लेकिन जमीन के मुद्दे से ज्यादा अब नेताओं के बयान सुर्खियों में हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही