Search

 
 
 

Dhanbad News : बरसात में भी निर्बाध कोयला उत्पादन पर बीसीसीएल का फोकस, सीएमडी ने दिए निर्देश

बरसात में भी कोयले का निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करने पर बीसीसीएल का विशेष फोकस है. इसी सिलसिले में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बस्ताकोला विकास भवन में अधिकारियों से साथ बैठक की.
 
राजापुर कोलियरी का निरीक्षण करते सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व अन्य.

Dhanbad : बरसात में भी कोयले का निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करने पर बीसीसीएल का विशेष फोकस है. इसी सिलसिले में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बस्ताकोला विकास भवन में अधिकारियों से साथ बैठक की. बैठक में बीसीसीएल के एचओडी, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सीएमडी ने खदानों में जलजमाव की रोकथाम, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, कोयला उत्पादन व ढुलाई निर्बाध बनाए रखते हुए उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया.

 


बैठक के बाद सीएमडी ने राजापुर कोलियरी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश में भी कोयला उत्पादन व परिवहन बिना किसी बाधा के जारी रहे इसे सुनिश्चित करें. बारिश में उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए. उन्होंने बरसात में दुर्घटना-मुक्त कार्य सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.


मीडिया से बातचीत में सीएमडी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा है. कोयलांचल के किसी भी क्षेत्र में अवैध उत्खनन व कोयला चोरी करने वालों के मंसूबों को नाकाम किया जा रहा है. अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ बीसीसीएल का अभियान लगातार जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही