Search

 
 
 

Dhanbad News : दामोदर एक्सप्रेस से शराब की तस्करी, AC कोच के बाथरूम से तीन पेटी बीयर बरामद

धनबाद से पटना जा रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. धनबाद रेल पुलिस बल (RPF) ने ट्रेन की AC बोगी के बाथरूम की छत में छिपाकर रखी गई तीन पेटी बीयर बरामद की है.
 

Dhanbad :  धनबाद से पटना जा रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. धनबाद रेल पुलिस बल (RPF) ने ट्रेन की AC बोगी के बाथरूम की छत में छिपाकर रखी गई तीन पेटी बीयर बरामद की है. 

 

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है. सूचना के आधार पर धनबाद स्टेशन पर संदिग्ध कोच की सघन तलाशी ली गई. जांच के दौरान जब बाथरूम की रूफ खोली गई तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई बीयर की तीन पेटियां मिलीं, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली.

 

जांच में यह भी सामने आया है कि तस्कर अब शराब छिपाने के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. रेलवे सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल के कुल्टी और सीतारामपुर, उत्तर प्रदेश के बलिया और बनारस तथा झारखंड के धनबाद और हजारीबाग जैसे इलाकों से होकर बिहार पहुंचाई जाती है.

 

बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में अलग-अलग राज्यों के एजेंट और तस्कर शामिल हैं. भेजने वाले और रिसीवर के बीच पहले से पूरा समन्वय रहता है. ट्रेन के रूट, चेकिंग पाइंट और छिपाने के तरीकों की जानकारी साझा की जाती है. 

 

धनबाद RPF के अधिकारियों ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यात्रियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए तस्करों तक पहुंचने की कोशिश जारी है.

 

पुलिस का कहना है कि अभी तक बड़े सरगना पकड़ में नहीं आए हैं, लेकिन जल्द ही कई राज्यों में छापेमारी की जा सकती है. रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अब बंगाल, यूपी और झारखंड की संबंधित यूनिटों के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही