Dhanbad : NEET पेपर लीक मुद्दे पर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.
प्रदर्शन में झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है.
भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पहले उन राज्यों में हुए पेपर लीक मामलों पर जवाब देना चाहिए जहां कांग्रेस की सरकार रही है. उनका आरोप था कि ऐसे मामलों में कांग्रेस चुप्पी साध लेती है जबकि अन्य राज्यों की घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment