Dhanbad News : जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है.शनिवार को धनबाद भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने रांची, गिरिडीह व हजारीबाग में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटनाओं की कड़ी निंदा की. आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई.
अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड में जंगलराज की स्थिति है. आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सरकार से जुड़े लोगों की कथित संलिप्तता के आरोप सामने आने के बाद भी छात्रों के साथ न्याय नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार ने षड्यंत्र के तहत छात्रों को छलने का काम किया है.
अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि गिरिडीह और हजारीबाग में छात्रों के साथ मारपीट की घटना सरकार की गलत नीतियों को दर्शाती है. पूरा सरकारी तंत्र छात्रों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
सरायकेला की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें