Search

 
 
 

Dhanbad News: बीजेपी की संगठनात्मक बैठक, समरसता संकल्प अभियान व तिरंगा यात्रा की रणनीति पर चर्चा

धनबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जहां, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान तथा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: धनबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जहां, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान तथा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

Uploaded Image

बीजेपी की संगठनात्मक बैठक

बैठक के बाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि धनबाद विधानसभा के सभी आठ मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है. उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई जा रही पवित्र मिट्टी का कलश धनबाद पहुंचेगा. यह कलश पुटकी, केंदुआ, गोधर और बैंक मोड़ होते हुए जोड़ा फाटक स्थित राम मंदिर पहुंचेगा जहां रात्रि विश्राम के बाद इसे विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/36-hospitals-listed-under-ayushman-lack-fire-nocs

https://lagatar.in/bus-permit-system-stalled-in-jharkhand-operations-of-over-200-buses-affected-warning-of-agitation

 

विधायक ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो लोग तिरंगा खरीदने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें संगठन की ओर से निःशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा.

 

राज सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट जाएंगे, उन्हें सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

 

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काली पट्टी बांधकर मौन यात्रा निकाली जाएगी तथा एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही