Search

 
 
 

Dhanbad News : तालाब में डूबी 12 वर्षीय शीतल का शव 20 घंटे बाद बरामद, मची चीख पुकार

Dhanbad :  झींझींपहाड़ी निवासी शीतल शुक्रवार शाम अपनी फुफेरी बहन के साथ तालाब में नहाने गई थी. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब के पास जुट गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
 
घटनास्थल पर भीड़

Dhanbad :   बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित झींझींपहाड़ी बस्ती में बूढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में नहाने के दौरान डूबी 12 वर्षीय शीतल कुमारी का शव करीब 20 घंटे बाद शनिवार को बरामद किया गया.

 

शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं पूरे बस्ती में मातम का माहौल छा गया. रामकनाली ओपी पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

 

Uploaded Image

 

झींझींपहाड़ी निवासी शीतल शुक्रवार शाम अपनी फुफेरी बहन के साथ तालाब में नहाने गई थी. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब के पास जुट गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी.

 

रामकनाली ओपी पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. तेतुलमारी से पहुंचे अनुभवी गोताखोरों ने देर शाम तक तालाब में खोजबीन की. लेकिन शीतल का कोई पता नहीं चल सका. अंधेरा बढ़ने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा.

 

इसके बाद शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल और डीसी के निर्देश पर भटिंडा फॉल की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने तालाब में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद शीतल का शव पानी से बाहर निकाला गया.

 

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने बताया कि मृत बच्ची के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग किया जाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही