Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, दो घायल

Dhanbad News :टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धूकर जलने लगी. हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
 
रेलवे फाटक से टकराई कार

Dhanbad News : कतरास थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात NH-32 स्थित लिलौरी मंदिर के पास रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T के हाइट गेट से बोकारो की ओर से आ रही एक लग्जरी कार टकरा गई. जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धूकर जलने लगी. हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

Uploaded Image

टक्कर के बाद कार में लगी आग 

 

इसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी. दमकल वाहन के पहुंचने पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

 

हादसे के बाद जली हुई कार सड़क के बीच में आ जाने से NH-32 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर उन्हें सड़क पर एक कार जलती हुई दिखाई दी.

 

कार में दो लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही