Dhanbad News : धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी साहेब कुरैशी की टीआई (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन) परेड कराई. पुलिस ने वासेपुर आरा मोड़ व कसाई मोहल्ला क्षेत्र में उसकी पहचान परेड काराई.
इस संबंध में भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि मवेशी तस्करी के आरोप में साहेब कुरैशी को हथियार के साथ पकड़ा गया है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर उसकी टीआई परेड कराई गई. पुलिस का कहना है कि पहचान परेड के जरिए यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि मामले से जुड़े लोगों का आरोपी से किस प्रकार का संबंध रहा है.
वहीं, आरोपी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों का दावा है कि साहेब कुरैशी केवल मीट की दुकान चलाता है उसके पास से हथियार बरामद होने की बात सही नहीं है.उनका आरोप है कि मामले में तथ्यों की सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.