Search

 
 
 

Dhanbad News : युवाओं की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, यह लोकतंत्र के लिए खतरा- श्वेता सिंह

बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने केंद्र सरकार पर छात्रों व युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है. कहा कि विद्यार्थियों की मांगों की अनदेखी करना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है.
 
मीडिया से बात करतीं बोकारो विधायक श्वेता सिंह.

Dhanbad : बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने केंद्र सरकार पर छात्रों व युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है. कहा कि विद्यार्थियों की मांगों की अनदेखी करना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. श्वेता सिंह बुधवार को धनबाद परिसदन में मीडिया से बात कर रही थीं. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी कड़ी निंदा की.

 


उन्होंने कहा कि देश के युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है. 


कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. विद्यार्थियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर संसद तक उनकी आवाज बुलंद करेगी. उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहें. कांग्रेस हर स्तर पर छात्रों व युवाओं के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही