Search

 
 
 

Dhanbad News : मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, दो महिला समेत चार घायल

Dhanbad News :   ग्रामीणों ने घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे. लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने या स्थिति नियंत्रित करने की कोई पहल नहीं की.
 
प्रतिमा विसर्जन

Dhanbad News :  जिले के कतरी नदी स्थित सूर्य मंदिर के पास मंगलवार को मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया. विसर्जन जुलूस अंगारपथरा के कलाली पट्टी से निकला था. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

 

घटना में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मोहन चौहान, रेश्मि कुमारी, छोटू चौहान और अंजली देवी के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

 

इधर ग्रामीणों ने घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे. लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने या स्थिति नियंत्रित करने की कोई पहल नहीं की. पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होती रही और जवान मूकदर्शक बने रहे. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

 

झारखंड के पलामू में दो जगह हुई थी हिंसक झड़प

बता दें कि इससे पहले झारखंड के पलामू जिले में भी मां काली और माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी. पहली घटना सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे पंचायत अंतर्गत सिंदुरिया गांव की है. यहां काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई.

इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी किया गया. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. वहीं स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए इतना ही नहीं पत्थरबाजी में पुलिस वाहन के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए.  वहीं दूसरी घटना रेहला थाना क्षेत्र स्थित रकसाहा गांव की थी. यहां लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना में चार पुलिस जवान घायल हो गए. जबकि पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए और आत्मरक्षा में चार राउंड फायरिंग भी की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही