Dhanbad News : खनिज संशोधन (MMDR) एक्ट व राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का रांची में लोकभवन के समक्ष महाधरना व प्रदर्शन होगा. इस आंदोलन में धनबाद से हजारों कांग्रेसी शामिल होंगे. यह जानकारी शनिवार को धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने दी.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. यहां के खनिज संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार राज्य की जनता का होना चाहिए. खनिज संशोधन विधेयक के प्रावधानों पर कांग्रेस की कई आपत्तियां हैं, जिन्हें पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखेगी.
उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी की निष्पक्ष, पारदर्शी व स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर राजभवन तक अपनी आवाज बुलंद करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

