Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई. बैठक में संगठन को बूथ, पंचायत व वार्ड स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई.
https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आम लोगों की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया. केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर घेरा.
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को जिले की सभी पंचायतों में पंचायत कांग्रेस कमेटियों की ओर से ग्रामसभाएं आयोजित की जाएंगी. इनमें स्थानीय समस्याओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर लोगों से संवाद किया जाएगा.
ग्रामसभाओं में 5 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची की भी समीक्षा की जाएगी. मतदाता सूची में छूटे नाम, गलत प्रविष्टियां, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम आदि की पहचान कर आपत्ति और सुझाव निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है. ग्राम सभाओं की रिपोर्ट 16 अगस्त की शाम छह बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया गया.
बैठक में निरसा के डॉ. संतोष कुमार राय, भूली के गंगा वाल्मीकि, चिरकुंडा के शशि भूषण नाथ तिवारी, पूर्वी टुंडी के योगेश रजक, धनबाद नगर के मृत्युंजय सिंह, गोविंदपुर के मनोज कुमार हाड़ी, बाघमारा के बलराम महतो, झरिया नगर के श्याम कुमार साह समेत विभिन्न प्रखंड व नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
