Search

Dhanbad News : प्रिंस खान प्रकरण पर भाकपा माले का प्रदर्शन, ढुल्लू महतो से जुड़े आरोपों की न्यायिक जांच की मांग

Dhanbad : सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच चल रहे राजनीतिक बयानबाजी के बीच मंगलवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले नेताओं ने सांसद ढुल्लू महतो व गैंगस्टर प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों के आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की. नेताओं ने कहा कि उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है इसलिए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए. 

भाकपा माले नेताओं ने आरोप लगाया कि धनबाद में अपराध और राजनीति के कथित गठजोड़ की सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को संसद के आगामी मानसून सत्र में भी उठाएंगे और केंद्र सरकार से जवाब मांगेंगे.

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने यह भी कहा कि धनबाद लंबे समय से वामपंथी विचारधारा का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि अपराध और राजनीति के कथित गठजोड़ के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही