Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा, 551 यात्रियों से वसूला 4.02 लाख जुर्माना

Dhanbad News: अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार धनबाद मंडल में नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा.
 
ट्रेन में टिकट जांच करते टीटीई.

Dhanbad News : धनबाद मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में 551 यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे जुर्माने के रूप में कुल 4,02,780 रुपये वसूले गए.


अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, वैध प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गई. चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की. पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई.


अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार धनबाद मंडल में नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा. रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और टिकट में निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही सफर करें. इससे अनावश्यक जुर्माने से बचने के साथ रेल यात्रा को भी व्यवस्थित बनाया जा सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही