Search

 
 
 

Dhanbad News : औचक निरीक्षण करने गोविंदपुर पहुंचे डीसी, बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Dhanbad News : निरीक्षण के दौरान डीसी का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला. वे छोटे-छोटे बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ घुल-मिल गए. शिक्षक बनकर उन्हें अनुशान का पाठ पढ़ाया.
 
आंगनबाड़ी में बच्चों को समझाते डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad News : सरकारी योजनाओं की असली तस्वीर फाइलों में नहीं जमीन पर दिखाई देती है. धनबाद डीसी आदित्य रंजन इसी हकीकत को परखने गोविंदपुर प्रखंड के औचक निरीक्षण पर पहुंचे. कहीं पंचायत भवन की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव ने उनका दिल जीत लिया, तो कहीं आंगनबाड़ी की पोषण वाटिका ने उन्हें प्रभावित किया.


निरीक्षण के दौरान डीसी का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला. वे छोटे-छोटे बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ घुल-मिल गए. शिक्षक बनकर उन्हें अनुशान का पाठ पढ़ाया. निरीक्षण के क्रम में मनरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं में मिली कमियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार करने का निर्देश दिया.


पंचायत भवन की व्यवस्था देख बोले- दूसरी पंचायत भी लें सीख

डीसी ने गोविंदपुर पंचायत भवन, डीएमएफटी मद से निर्मित तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र और मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. गोविंदपुर पंचायत भवन में साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव देखकर उन्होंने संतोष जताया. पंचायत भवन की व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए इसे आईएसओ सर्टिफिकेशन की सूची में शामिल करने की बात कही.

 

डीसी ने प्रखंड की अन्य पंचायतों के मुखियाओं को भी गोविंदपुर पंचायत से सीख लेने और अपने-अपने क्षेत्रों में इसी तरह बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पंचायत भवनों को आम लोगों के लिए उपयोगी बनाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता बनाए रखने जोर जोर दिया.
पोषण वाटिका बच्चों को पढ़ाने बैठ गए 


आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पोषण वाटिका ने डीसी को खासा प्रभावित किया. केंद्र में बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक रही. इस दौरान डीसी बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ समय बिताया. उन्होंने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया और उनकी पढ़ाई के स्तर को समझने का प्रयास किया. साथ ही बच्चों को उनकी मातृभाषा के अनुरूप शिक्षा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उनके इस सहज अंदाज ने निरीक्षण को औपचारिकता से आगे बढ़ाकर बच्चों से सीधे जुड़ने का अवसर बना दिया. मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, बीडीओ जहीर आलम, सीओ यशवंत कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही