Dhanbad News : वोट चोरी के आरोपों व दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के छात्रों ने शनिवार को धनबाद में आक्रोश मार्च निकाला. रितेश मिश्रा के नेतृत्व में मार्च रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर DRM चौक तक गया. इस दौरान छात्रों ने वोट चोर गद्दी छोड़ो, ‘लोकतंत्र बचाओ और जंतर-मंतर की एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए.
मार्च में लॉ कॉलेज इकाई के करीब 120 छात्र शामिल हुए. इनमें 31 काउंसिल सदस्य और नौ ओबी टीम के सदस्य थे. लाल झंडों के साथ निकले छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की.
DRM चौक पर सभा को संबोधित करते हुए रितेश मिश्रा ने कहा कि यह पैदल मार्च महज विरोध नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र-युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है. AISA का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. मार्च में नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्नेहा महतो, अताफ इमाम, तनवीर अहमद, सुमन महतो, अभिजीत महतो, अलीजा, अभिजीत साहू सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.