Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद विधायक ने किया एक करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Dhanbad News: विधायक राज सिन्हा ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है.
 
शिलान्यास करते विधायक राज सिन्हा.

Dhanbad News : धनबाद कोयलांचल में DMFT फंड से विकास योजनाओं को गति देने की पहल तेज हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने करीब एक करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के पूरा होने से कहीं बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा तो कहीं वर्षों से जर्जर भवन में पढ़ाई करने की मजबूरी से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी.


पहली योजना बाल सुधार गृह के कायाकल्प से संबंधित है. इसके तहत परिसर में पार्क, शेड और अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत भी की जाएगी. विधायक राज सिन्हा ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है. DMFT फंड के माध्यम से इस दिशा में आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है.


वहीं दूसरी योजना मनईटांड़ स्थित कुम्हारपट्टी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती थी. अब यहां करीब 44 लाख रुपये की लागत से नया विद्यालय भवन बनाया जाएगा.निर्माण कार्य को पांच महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.


विधायक राज सिन्हा ने कहा कि DMFT फंड का उद्देश्य विकास योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है. शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. दोनों योजनाओं के धरातल पर उतरने से बाल सुधार गृह के बच्चों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही