Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और पूजा सामग्री

Dhanbad News: विधायक अपने समर्थकों के साथ भूली, केंदुआ, बैंक मोड़, बेकारबांध समेत शहर के अन्य इलाकों में पहुंचे. उन्होंने छठ व्रतियों से मुलाकात कर उन्हें पूजा सामग्री सौंपी.
 
व्रतियों के बीच पूजा सामग्री बांटते विधायक राज सिन्हा.

Dhanbad News : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कोयलांचल में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना देखने को मिल रही है. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया. हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए उन्होंने व्रतियों को साड़ी, गंगाजल और आम की लकड़ी भेंट की.


विधायक अपने समर्थकों के साथ भूली, केंदुआ, बैंक मोड़, बेकारबांध समेत शहर के अन्य इलाकों में पहुंचे. उन्होंने छठ व्रतियों से मुलाकात कर उन्हें पूजा सामग्री सौंपी. राज सिन्हा ने कहा कि छठ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है. छठ व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. 


उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न छठ घाटों पर सफाई और अन्य तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.विधायक ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के साथ समस्त मानव समाज के कल्याण की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही