Search

 
 
 

Dhanbad News : ढुल्लू महतो का विधायक अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, कहा- प्रिंस खान गिरोह से हैं संबंध

सांसद ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी ने कोयलांचल के वरिष्ठ नेता एके राय की राजनीतिक विरासत को कमजोर किया. यह भी दावा किया कि विधायक हत्या के दो मामलों में आरोपी रहे हैं. कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिसदन में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि विधायक का फरार अपराधी प्रिंस खान के गिरोह से संबंध हैं. इस पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए. 

 

Uploaded Image

मीडिया से बात करते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.


सांसद ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी ने कोयलांचल के वरिष्ठ नेता एके राय की राजनीतिक विरासत को कमजोर किया. यह भी दावा किया कि विधायक हत्या के दो मामलों में आरोपी रहे हैं. कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं. यदि एक भी आरोप साबित हो जाए, तो वह सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे.

 


सांसद ने आरोप लगाया कि मासस नेता मोइज खान का गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके कथित शूटर रिजवान सिद्दीकी से संबंध रहे हैं. दावा किया कि 25 मई को पुलिस ने तालडांगा स्थित मोइज खान के घर से रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था. तब से मोइज खान फरार है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों को विधायक अरूप चटर्जी का संरक्षण प्राप्त है.

 

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि निरसा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना को रंगदारी के उद्देश्य से रोका गया और छह करोड़ रुपये की मांग की गई. प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही