Dhanbad : धनबाद के डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना-प्रदर्शन में जिले के सभी 256 डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक शामिल हुए.
केंद्र संचालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. उनका कहना था कि पंचायत भवनों में वर्षों से कार्य करने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय, स्थायीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है.
संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव अमीर राज पाण्डेय ने बताया कि पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में प्रज्ञा केंद्र संचालकों की अहम भूमिका है. बावजूद इसके उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है. संघ की 10 सूत्री मांगों में न्यूनतम मजदूरी लागू करना, सभी संचालकों का स्थायीकरण, सेवा सुरक्षा, समय पर मानदेय भुगतान तथा अन्य सुविधाएं शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment