Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : गजुवाटांड में निर्माणाधीन दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद, तोड़-फोड़

दुकान निर्माण करा रहे मो. असलम ने आरोप लगाया कि वे कोर्ट के आदेश के आधार पर सड़क किनारे दुकान का निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान दोपहर में दर्जनों लोग पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ कर दी.
Advertisement
Advertisement
जुटी भीड़ व जांच करने पहुंची पुलिस.

Dhanbad : धनबाद के धनसार के गजुवाटांड इलाके में निर्माणाधीन दुकान में कथित तोड़फोड़ को लेकर गुरुवार को हंगामा खड़ा हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
दुकान निर्माण करा रहे मो. असलम ने आरोप लगाया कि वे कोर्ट के आदेश के आधार पर सड़क किनारे दुकान का निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान दोपहर में दर्जनों लोग पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ कर दी. 


वहीं, दूसरे पक्ष ने तोड़फोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित भूमि सीएनटी एक्ट के तहत रैयती जमीन है और उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जमीन से संबंधित दस्तावेज, खातियान और रसीद प्रस्तुत कर भूमि पर अपना दावा जताया. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही