Search

 
 
 

Dhanbad News : डॉ. संजीव कुमार बने धनबाद के प्रभारी सिविल सर्जन

Dhanbad News: विभागीय आदेश के अनुसार डॉ. संजीव कुमार को अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.
 
डॉ. संजीव कुमार का सिविल सर्जन कार्यालय में हुआ स्वागत.

Dhanbad News : डॉ. संजीव कुमार प्रसाद धनबाद के प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गए हैं. इस संबंध में झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने नोटिफिकेशन  जारी किया है. डॉ. संजीव कुमार प्रसाद वर्तमान में सदर अस्पताल, धनबाद में उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. विभागीय आदेश के अनुसार उन्हें अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.


डॉ. संजीव कुमार प्रसाद के अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ ही जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही