Search

 
 
 

Dhanbad News : NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से वसूला ₹3 लाख जुर्माना

Dhanbad News: अधिकारियों ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें.
 
जांच करती टीम.

Dhanbad News : धानबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार को जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.  नियमों का उल्लंघन कर हाईवे पर खड़े 45 वाहनों का चालान काटा गया. इन वाहन चालकों से कुल तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.


अधिकारियों ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें. टीम ने बताया कि हाईवे पर खड़े वाहन रात के समय और तेज रफ्तार यातायात के दौरान दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं. वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई.


उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुचारू आवागमन और आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है.अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान में जिला परिवहन कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई की टीम शामिल रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही