Search

 
 
 

Dhanbad News : डीटीओ का सघन जांच अभियान, 31 भारी वाहनों से वसूला 2.8 लाख जुर्माना

डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ एमपीएल के पास पहुंचकर हाइवा व अन्य भारी वाहनों की औचक जांच की. नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 भारी वाहनों पर कुल 2.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : निरसा-जामताड़ा रोड पर खुशरी व पांड़रा मोड़ के बीच हाइवा के धक्के से दो बाइक सवार छात्रों के घायल होने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. दुर्घटना के बाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर भारी वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया.

 

Uploaded Image

वाहन की जांच करती परिवहन विभाग की टीम.


जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) दिवाकर सी. द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ एमपीएल के पास पहुंचकर हाइवा व अन्य भारी वाहनों की औचक जांच की. अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, गति व सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 भारी वाहनों पर कुल 2.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.


डीटीओ ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से कहा कि सभी चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों के अनुरूप वाहन चलाने के लिए सख्त निर्देश दें. चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन मालिकों व चालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही