Search

 
 
 

Dhanbad News :  श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में आग, फायर एक्सटिंग्विशर से टला बड़ा हादसा

Dhanbad News : आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझा दी गई. समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से इसे जनरेटर हाउस के अन्य हिस्सों और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया.
 
आग लगी

Dhanbad News : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत पर सोमवार को अचानक आग लग गई. टावर के जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें निकलती देख वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

 

आग लगने की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और अपार्टमेंट के अन्य लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों को नीचे उतार दिया गया.

 

Uploaded Image

जनरेटर हाउस से उठा धुआं

इधर घटना की सूचना फायर विभाग को भी दी गई. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझा दी गई. समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से इसे जनरेटर हाउस के अन्य हिस्सों और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया.

 

अपार्टमेंट के लोगों के अनुसार, आग टावर के जनरेटर हाउस में लगी थी. सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और आग अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकती थी. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही