Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में 3 स्थानों पर होगी पटाखों की बिक्री, बिना लाइसेंस बेचा तो सील होगी दुकान

Dhanbad News : जिला प्रशासन ने पटाखों की खुदरा और थोक बिक्री करने के इच्छुक कारोबारियों के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए इच्छुक दुकानदारों को आवेदन देना होगा.
 
फाइल फोटो.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने दिवाली पर पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है. डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है. प्रशासन ने कहा है कि बिना लाइसेंस पटाखों की दुकान चलाते पकड़े जाने पर दुकान तत्काल सील कर दी जाएगी. दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी.


जिला प्रशासन ने पटाखों की खुदरा और थोक बिक्री करने के इच्छुक कारोबारियों के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए इच्छुक दुकानदारों को आवेदन देना होगा. इसके बाद ही बिक्री की अनुमति मिलेगी.


इन स्थानों पर सजेगा पटाखा बाजार

प्रशासन ने जिले में पटाखा दुकानों के संचालन के लिए तीन स्थान चिह्नित किए हैं. इनमें गोल्फ ग्राउंड, तेतुलतल्ला मैदान और बलियापुर का लालडीह शामिल हैं. लाइसेंसधारी दुकानदारों को इन्हीं स्थलों पर दुकान लगाने की अनुमति होगी. सार्वजनिक स्थान पर पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही