Search

 
 
 

Dhanbad News : हीरापुर बाजार में फूड सेफ्टी टीम का छाप, ठेलों पर चाट में मिला संदिग्ध रंग

Dhanbad News: फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान चाट के कुछ ठेलों पर चंपई रंग मिला है. इसकी जांच की जा रही है. ताकि पता लगाया जा सके कि इस्तेमाल किया जा रहा रंग खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं.
 
ठेले पर जांच करते फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अजय कुमार.

Dhanbad News : त्योहारी मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने धनबाद में जांच अभियान तेज कर दिया है. विभाग की टीम ने शुक्रवार को हीरापुर हटिया मोड़ पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में साफ-सफाई की जांच की. कार्रवाई के दौरान चाट के कुछ ठेलों पर इस्तेमाल किए जा रहे रंग को लेकर संदेह होने पर टीम ने जांच की.


धनबाद के फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान चाट के कुछ ठेलों पर चंपई रंग मिला है. इसकी जांच की जा रही है. ताकि पता लगाया जा सके कि इस्तेमाल किया जा रहा रंग खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं. जांच के लिए रांची से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम पहुंची है. इसकी मदद से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है.


डॉ. अजय कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच अभियान जारी रहेगा. जहां भी मेले लगेंगे और खाद्य प्रतिष्ठान संचालित होंगे वहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. विभाग का उद्देश्य मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही