Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : गया पुल अंडरपास व गोविंदपुर फ्लाईओवर से बदलेगी तस्वीर, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ढुल्लू महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को गया पुल अंडरपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. कहा कि इसे इस वर्ष के अंत तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद का बहु प्रतीक्षित गया पुल अंडरपास अब तेजी से आकार ले रही है. करीब 30 करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण चल रहा है. वहीं गोविंदपुर में 329 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पांच किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर भी प्रगति पर है. सांसद ढुल्लू महतो ने दोनों परियोजनाओं को धनबाद के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रगतिपथ यात्रा के तहत सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को गया पुल अंडरपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस परियोजना को प्राथमिकता देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है. इसे इस वर्ष के अंत तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. 


उन्होंने बताया कि गोविंदपुर में बन रहा 329 करोड़ रुपये का एलिवेटेड फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम की समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा. फ्लाईओवर के निर्माण से भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि गया पुल अंडरपास व गोविंदपुर फ्लाईओवर दोनों परियोजनाएं धनबाद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी. इनके पूरा होने के बाद शहरवासियों को जाम व यातायात संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही