Search

 
 
 

Dhanbad News : खिलाड़ियों की प्रतिभा को पंख,धनबाद में डीसी-एसएसपी ने किया खेल सुविधाओं का लोकार्पण

Dhanbad News : डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विकास जरूरी है. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खेल सामग्री और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया.
 
खिलाड़ियों के साथ डीसी और एसएसपी.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है. धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार बुधवार को एथलेटिक्स और आर्चरी के खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया. डीसी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से संवाद करते हुए जिले में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना एवं संसाधनों से जुड़े प्रस्ताव मांगे.


डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विकास जरूरी है. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खेल सामग्री और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया. कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए खिलाड़ी नियमित अभ्यास करें. निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का भाव रखते हुए खिलाड़ियों को जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

एसएसपी प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हुए नई खेल सामग्री का बेहतर उपयोग करने की अपील की. कहा कि नियमित प्रशिक्षण और उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने में मददगार होगा. कार्यक्रम में डीडीसी सन्नी राज, एसडीओ लोकेश बरंगे, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही