Search

 
 
 

Dhanbad News : आठ लेन सड़क पर बाइक व स्कूटी में सीधी भिड़ंत, तीन युवक घायल

धनबाद में आठ लेन सड़क पर बीबीएमकेयू के समीप बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. हदसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
 
घटनास्थल पर जूटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद में आठ लेन सड़क पर बीबीएमकेयू के समीप बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. हदसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 


दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. घायलों की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही