Search

 
 
 

Dhanbad News : बारामुड़ी खटाल के 200 परिवारों को राहत की उम्मीद, आयोग का डीसी को कार्रवाई रोकने का निर्देश

Dhanbad News: झामुमो के धनबाद महानगर संगठन सचिव सुधीर कुमार यादव और सुंदर प्रसाद यादव ने इन परिवारों की समस्या को लेकर आयोग के अध्यक्ष को आवेदन दिया था. इसमें जिला प्रशासन की ओर से बारामुड़ी खटाल में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को हटाने के प्रयास पर रोक लगाने और उनके घरों को बचाने का अनुरोध किया गया था.
 
डीसी को लिखा आयोग का पत्र.

Dhanbad News : धनबाद को बारामुड़ी खटाल में वर्षों से रह रहे करीब 200 गरीब परिवारों को बेघर होने से बचाने की मांग पर झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग की ओर से धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मामले में कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आई है. इस पहल से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है, जिनके सिर से आशियाना छिनने का खतरा मंडरा रहा है.


झामुमो के धनबाद महानगर संगठन सचिव सुधीर कुमार यादव और सुंदर प्रसाद यादव ने इन परिवारों की समस्या को लेकर आयोग के अध्यक्ष को आवेदन दिया था. इसमें जिला प्रशासन की ओर से बारामुड़ी खटाल में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को हटाने के प्रयास पर रोक लगाने और उनके घरों को बचाने का अनुरोध किया गया था. आयोग की ओर से धनबाद डीसी को कार्रवाई रोकने का निर्देश दिए जाने को इस मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


2005 में बेकारबांध से हटाकर बसाए गए थे परिवार

आयोग अध्यक्ष को सौंपे गये आवेदन में बताया गया है कि बारामुड़ी खटाल में रहने वाले परिवारों को वर्ष 2005 में तत्कालीन डीसी की व्यवस्था के तहत बेकारबांध स्थित खटाल से हटाकर यहां बसाया गया था. इसके बाद इन परिवारों ने यहीं अपने जीवन की नई शुरुआत की. लोगों ने अपने बच्चों का स्थानीय स्कूलों में नामांकन कराया और परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजी-रोटी की व्यवस्था की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही