Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रांसजेंडरों के सशक्तिकरण की पहल, धनबाद में गरिमा गृह का उद्घाटन

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है. गरिमा गृह ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सुरक्षित आश्रय, सामाजिक सुरक्षा, परामर्श, कौशल विकास व मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
 
गरिमा गृह का उद्घाटन करतीं जिला कल्याण पदाधिकारी व अन्य.

Dhanbad : ट्रांसजेंडरों के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए धनबाद में सोमवार को गरिमा गृह का शुभारंभ किया गया. केंद्र सरकार की स्माइल (SMILE) योजना के तहत मंथन संस्था की ओर से संचालित इस गरिमा गृह का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने किया.


उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है. गरिमा गृह ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सुरक्षित आश्रय, सामाजिक सुरक्षा, परामर्श, कौशल विकास व मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वक्ताओं ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय लंबे समय से सामाजिक उपेक्षा और विभिन्न चुनौतियों का सामना करता रहा है. गरिमा गृह न केवल उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, मानसिक परामर्श, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सहयोग करेगा.


अतिथियों ने गरिमा गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. मंथन संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि गरिमा गृह के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण, जागरूकता और कल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य ममता अरोड़ा, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर आनंद कुमार, ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य श्वेता किन्नर, मंथन को सचिव बिप्लव महतो सहित अन्य उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही