Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण की चोरी, CCTV DVR भी ले गए चोर

सदर थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक रोड स्थित मधु लक्ष्मी ज्वेलर्स में शुक्रवार देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. चोर दुकान के बगल स्थित बढ़ई की दुकान के रास्ते दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  सदर थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक रोड स्थित मधु लक्ष्मी ज्वेलर्स में शुक्रवार देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. चोर दुकान के बगल स्थित बढ़ई की दुकान के रास्ते दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके.

 

Uploaded Image

 

घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई, जब बगल के बढ़ई दुकानदार ने अपनी दुकान खोली. सेंधमारी देख उन्होंने ज्वेलरी दुकान के संचालक तेतुलमारी निवासी नीलकंठ कुमार वर्मा को सूचना दी. सूचना मिलते ही नीलकंठ दुकान पहुंचे और सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई.

 

Uploaded Image

 

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही अन्य साक्ष्य जुटा रही है.  घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान की तिजोरी तोड़कर करीब ढाई से तीन किलो चांदी के आभूषण और मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए रखे गए सोने के कुछ आभूषण चोरी कर लिए.  उन्होंने बताया कि चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये है. 

 

Uploaded Image

 

नीलकंठ ने कहा कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से इस स्थान पर ज्वेलरी की दुकान चला रहे हैं. लेकिन इस तरह की चोरी की घटना पहली बार हुई है.  उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही