Search

 
 
 

Dhanbad News : खनिज संशोधन बिल के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो (JMM) ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. JMM कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.
 
पीएम मोदी का पुतला दहन करते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Dhanbad : केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के संसद से पारित होने के बाद झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है. विधेयक के विरोध में झामुमो (JMM) ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. JMM कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

इसे भी पढ़ें


प्रदर्शन में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित JMM के कई नेता व कार्यकर्ता, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान सहित अन्य लोग शामिल थे. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधेयक को वापस लेने की मांग की.


विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के इस विधेयक के पारित होने से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. इसका प्रभाव मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है.


रतिलाल टुडू ने आरोप लगाया कि विधेयक के माध्यम से झारखंड के आर्थिक अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने केंद्र सरकार से विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की है.रतिलाल ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. उन्होंने  कहा जरूरत पड़ने पर आर्थिक नाकेबंदी तक की जाएगी.


झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने कहा कि उनका संगठन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ है और खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकारों की लड़ाई में JMM के आंदोलन का समर्थन करेगा. JMM नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को वापस नहीं लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही