Search

 
 
 

Dhanbad News : काम की तलाश में बिहार गया धनबाद का मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता

Dhanbad News: दिनेश तुरी गोविंदपुर थाना क्षेत्र की आसनबनी-2 पंचायत के गौरांगडीह गांव का रहने वाला है. वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
 
पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण.

Dhanbad News : धनबाद जिले के गोविंदपुर निवासी 46 वर्षीय मजदूर दिनेश तुरी काम की तलाश में बिहार गया था. वहां से वह रहस्यमय ठंग से लापता हो गया है. बताया जा रहा है कि गांव के ही दो लोग उसे अच्छी मजदूरी और रहने-खाने की सुविधा दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गए थे. बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से उसके अचानक गायब होने की सूचना परिजनों को मिली. घटना के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं.


दिनेश तुरी गोविंदपुर थाना क्षेत्र की आसनबनी-2 पंचायत के गौरांगडीह गांव का रहने वाला है. वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों के अनुसार बीते 27 अक्टूबर को गांव के ही सिकंदर अंसारी और पिंटू मंडल उसे काम दिलाने का भरोसा देकर बिहार ले गए थे. 


पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

दिनेश के लापता होने के बाद से उसकी पत्नी चिंता देवी और मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्हें दिनेश के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है. किसी अनहोनी की आशंका से दोनों लगातार परेशान हैं. परिजनों ने गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत देकर दिनेश की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.


इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत का कहना है कि घटना बिहार क्षेत्र से जुड़ी है. इसलिए परिजनों को संबंधित स्थानीय थाने में आवेदन देने की सलाह दी गई है. ताकि वहां की पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर सके. उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को आवेदन मिलने के बाद पंचायत के मुखिया को भी मामले की जानकारी दी गई थी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही