Search

 
 
 

Dhanbad Bokaro News : केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद-बोकारो रोड पर बढ़ा खतरा

Dhanbad : लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) की घटना सामने आई है. पहले से बने गोफ के बगल में नया गड्ढा बनने से स्थिति और गंभीर हो गई है. बोकारो-धनबाद रोड में खतरा बढ़ गया है. लोग डरे हुए हैं.
 
धनबाद-बोकारो रोड में सड़क किनारे बना गोफ.

Dhanbad : लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) की घटना सामने आई है. पहले से बने गोफ के बगल में नया गड्ढा बनने से स्थिति और गंभीर हो गई है. बोकारो-धनबाद रोड में खतरा बढ़ गया है. लोग डरे हुए हैं.

 

जानकारी के मुताबिक बारिश का पानी तेजी से गोफ में समा रहा है, जिससे गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है. इसके चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है.

 

Uploaded Image

सड़क किनारे गोफ बनने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

 

आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से चिंतित हैं.  

 

पिछले करीब 15 दिनों से यह सड़क बंद है और यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. 

 

वहीं इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो समेत कई नेताओं ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

 

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी. इससे पहले पिछले वर्ष 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में हुए विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. 

 

बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भू-धंसान का खतरा और बढ़ गया है .उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है क्योंकि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही