Search

 
 
 

Dhanbad News : वाहन की टक्कर से LED सूचना बोर्ड ध्वस्त

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर खरनी पुल के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हाइवे पर लगा एलईडी सूचना बोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें
  • निगरानी कैमरा भी क्षतिग्रस्त

Dhanbad: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर खरनी पुल के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हाइवे पर लगा एलईडी सूचना बोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

Uploaded Image

 

हादसे में पास में लगा निगरानी कैमरा भी टूट गया. हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एलईडी बोर्ड अपने स्थान से करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा. 

 

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी को दी.सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम क्रेन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बोर्ड को हटाने का कार्य शुरू किया. 

 

अधिकारियों ने बताया कि सड़क के एक हिस्से से वाहनों का आवागमन जारी है फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड को जल्द हटाने का प्रयास किया जा रहा है.क्रेन ऑपरेटर ने बताया कि प्रारंभिक आशंका है कि किसी तेज रफ्तार हाइवा ने बोर्ड को टक्कर मारी जिससे वह उखड़कर सड़क पर गिर गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही