Search

 
 
 

Dhanbad News : बीकानेर एक्सप्रेस से शराब तस्कर गिरफ्तार, 24 कैन बीयर बरामद

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध बीयर के साथ दबोचा है.
 
  • झारखंड से सस्ती दरों पर शराब खरीदता था
  • फिर से ट्रेन के जरिये बिहार ले जाता
  • वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था

Dhanbad :  रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध बीयर के साथ दबोचा है.

 

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त टीम सोमवार को स्टेशन पर निगरानी कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन संख्या 12371 (बीकानेर वीकली एक्सप्रेस) के सामान्य कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को रोका गया.

 

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों से अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद हुई. ​गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद (बिहार) निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह झारखंड से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाता है और वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है.

 

​पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 24 कैन बीयर (12 लीटर) बरामद की है.​ जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के माध्यम से होने वाली किसी भी प्रकार की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

 

छापेमारी दल में मुख्य रूप से ​आभाष चन्द्र सिंह (उप-निरीक्षक, RPF पोस्ट, धनबाद) ​प्रमोद कुमार (कांस्टेबल, RPF पोस्ट, धनबाद) ​अमित कुमार प्रसाद (हवलदार, CIB, धनबाद) शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही