Search

 
 
 

Dhanbad News : SNMMCH में बड़ा हादसा टला, वार्ड की छत का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा मरीज

SNMMCH के एक वार्ड की छत से अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में बेड नंबर-27 पर भर्ती मरीज मुमताज आलम बाल-बाल बच गए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के एक वार्ड की छत से अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में बेड नंबर-27 पर भर्ती मरीज मुमताज आलम बाल-बाल बच गए.

 

Uploaded Image

वार्ड में भर्ती मरीज.


जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर के रजा नगर निवासी मुमताज आलम खून की उल्टी की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे. इसी दौरान वार्ड की छत से अचानक सीमेंट का बड़ा टुकड़ा उनके बेड के पास गिर पड़ा. घटना के बाद वार्ड में मौजूद मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए. हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 


अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. वे स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे. पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही