Search

 
 
 

Dhanbad News : युवक की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या, परिवार के पांच लोगों पर हत्या का आरोप

Dhanbad News :  घसकोडीह निवासी दौलत राम महतो सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से फल खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे. इसी दौरान निचितपुर जाने वाली सड़क पर उन पर हमला कर दिया गया. आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला काट दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
 
घटनास्थल पर भीड़
  • आरोपियों में राजगंज कॉलेज के प्रोफेसर का भी नाम

Dhanbad News :  जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित निचितपुर जाने वाली सड़क पर सोमवार की सुबह एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दौलत राम महतो (32 वर्षीय) के रूप में हुई है. दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

 

बाइक से बाजार जा रहे थे दौलत राम

जानकारी के अनुसार, घसकोडीह निवासी दौलत राम महतो सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से फल खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे. इसी दौरान निचितपुर जाने वाली सड़क पर उन पर हमला कर दिया गया. आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला काट दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. 

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर पड़ी बाइक

जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप

मृतक के भाई राम महतो ने अपने ही परिवार के पांच लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनमें त्रिवेनी प्रसाद महतो, सूर्यकांत महतो, सचिन महतो, सरयू महतो और भगिया देवी शामिल है.

 

राम महतो का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. इस मामले में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था और दौलत राम को कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई थीं. इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे त्रिवेनी प्रसाद महतो राजगंज कॉलेज में प्रोफेसर हैं. हालांकि हत्या में उनकी भूमिका और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

 

जांच में जुटी पुलिस, हत्या की वजह पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई . पुलिस हत्या के पीछे की वजह, जमीन विवाद से उसके संबंध और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है. फिलहाल मृतक के परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की सच्चाई सामने आना बाकी है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही