Search

 
 
 

Dhanbad News : मंडल केंदुआडीह बस्ती 13 दिनों से अंधेरे में, ग्रामीणों ने एएमपी कोलियरी का काम ठप किया

मंडल केंदुआडीह बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को बीसीसीएल एरिया-1 की एएमपी कोलियरी का काम ठप कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना विस्तार के नाम पर पिछले 13 दिनों से बस्ती की बिजली काट दी गई है.
 
प्रदर्शन करते ग्रामीण.

Dhanbad : धनबाद की मंडल केंदुआडीह बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को बीसीसीएल एरिया-1 की एएमपी कोलियरी का काम ठप कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना विस्तार के नाम पर पिछले 13 दिनों से बस्ती की बिजली काट दी गई है. इससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एएमपी कोलियरी चेकपोस्ट के सामने प्रदर्शन किया और कोयला लदे हाइवा को रोककर परिवहन ठप कर दिया.

 

 ग्रामीणों का कहना है कि बिना पुनर्वास व मुआवजा दिए उन्हें क्षेत्र खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. ग्रामीण डॉली चौहान व कंचन देवी ने कहा कि जब तक बिजली बहाल नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. कोलियरी का काम नहीं होने दिया जाएगा. आंदोलन को मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि आजाद कुम्हार का भी समर्थन मिला.

 

ग्रामीणों के आंदोलन का असर कोयला उत्पादन और आपूर्ति पर भी पड़ा है. जानकारी के अनुसार एएमपी कोलियरी से प्रतिदिन केकेसी लिंक साइडिंग को करीब 6 हजार टन और एमपीएल को लगभग 3 हजार टन कोयले की आपूर्ति होती है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही