Search

 
 
 

Dhanbad News : बाघमारा में मेयर समर्थक पर हमला, सिंह मेंशन ने विरोधियों पर साधा निशाना

सिंह मेंशन की ओर से मेयर के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने पीड़ित सुमन सिन्हा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने मीडिया से बातचीत में किसी का नाम लिये बिना राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बाघमारा में डराने का माहौल बनाया जा रहा है
 
घटना की जानकारी लेते सिद्धार्थ गौतम.

Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के जमुआटांड़ में मेयर संजीव सिंह के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीति गरमा गई है. बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय बाइक सवार नकाबपोशों ने सुमन सिन्हा की कार पर हमला किया था. वह किसी तरह वहां से निकलकर बरोरा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.


घटना के बाद गुरुवार को सिंह मेंशन की ओर से मेयर के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने पीड़ित सुमन सिन्हा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने मीडिया से बातचीत में किसी का नाम लिये बिना राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बाघमारा में डराने का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 

 

 

पीड़ित सुमन सिन्हा ने भी आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से घबराए लोगों ने हमला कराया है. वहीं, बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने कहा कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही