Search

 
 
 

Dhanbad News :  22 को आजसू की आक्रोश रैली को लेकर बैठक, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. लेकिन अलग राज्य बनने के वर्षों बाद भी झारखंडी पहचान और झारखंडियत सुरक्षित नहीं है.
 
बैठक में भाग लेते आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत व अन्य.

Dhanbad : राज्य सरकार के खिलाफ धनबाद में 22 जून को आजसू पार्टी की अक्रोश रैली होगी. इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. तैयारियों को लेकर  मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई.


आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. लेकिन अलग राज्य बनने के वर्षों बाद भी झारखंडी पहचान और झारखंडियत सुरक्षित नहीं है. राज्य की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

 उन्होंने कहा कि 22 जून को पूरे झारखंड में आजसू कार्यकर्ता एकजुट होकर आक्रोश रैली निकालेंगे. रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व लूट-खसोट को बढ़ावा मिला है. आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. रैयत, विस्थापित व झारखंडी समाज के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. आजसू इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और आंदोलन को मजबूत करेगी.

 

बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली से जोड़ें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें. साथ ही 22 जून की आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही