Search

 
 
 

Dhanbad News : NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के प्रतिबंध के बाद धनबाद जिला खनन विभाग अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार सुबह महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.
 

Dhanbad :  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के प्रतिबंध के बाद धनबाद जिला खनन विभाग अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार सुबह महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.

 

जानकारी के अनुसार, NGT प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से खनन विभाग की टीम शनिवार सुबह निरीक्षण पर निकली थी. माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में टीम ने महुदा थाना क्षेत्र स्थित तेलमच्चो घाट और आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया.

 

तेलमच्चो ब्रिज के समीप टीम ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की. दोनों वाहनों पर लगभग 100-100 सीएफटी बालू लदा हुआ था. जांच के दौरान चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए.

 

लेकिन दोनों में किसी ने भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए. दस्तावेजों के अभाव में खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर महुदा थाना के सुपुर्द कर दिया. खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि NGT प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध बालू उठाव, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

खनन विभाग के अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध खनन या बालू परिवहन की सूचना प्रशासन को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण और कानून के पालन को सुनिश्चित किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही