Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, फुसबंगला तेजाब कांड समेत कई मामलों की जांच के निर्देश

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने बुधवार को धनबाद दौरे के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की.
Advertisement
Advertisement
जन सुनवाई करते अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू व अन्य.

Dhanbad : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने बुधवार को धनबाद दौरे के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की. बैठक से पहले उन्होंने कई पीड़ित परिवारों के उनके घर जाकर मुलाकात की और मामलों में अब तक हुई प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली. जनसुनवाई में फुसबंगला तेजाब कांड, गुरु नानक कॉलेज, खालसा स्कूल, जिम्स अस्पताल में मरीज की मौत, शिक्षक नियुक्ति एवं पदोन्नति सहित कई मामलों पर चर्चा हुई.

 


सबसे पहले झरिया के चर्चित फुसबंगला तेजाब कांड की सुनवाई की गई. आयोग ने झरिया सीओ व सिंदरी डीएसपी को मामले की पारदर्शी व त्वरित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से झुलसने की पुष्टि होने के बावजूद आरोपी को जमानत मिल जाना चिंता का विषय है. उन्होंने इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की बात कही ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.


इसके अलावा गुरु नानक कॉलेज और खालसा स्कूल से संबंधित शिकायतों, शिक्षक नियुक्ति व पदोन्नति के मामलों पर भी आयोग ने अधिकारियों से जवाब तलब किया. वहीं, जिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत मामले में एसडीएम, सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों को विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया.


जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जांच तथ्यों के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही