Search

 
 
 

Dhanbad News : बरोरा में वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

बरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मुराईडीह स्थित खोदो नदी पुल के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मुराईडीह स्थित खोदो नदी पुल के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर हरिणा नेहरू चौक मार्ग जाम कर दिया.

 

Uploaded Image

सड़क जाम करते लोग.


मृतक की पहचान बाघमारा थाना क्षेत्र के पाण्डेडीह निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय (32 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया गया कि अरविंद कुमार एक निजी कंपनी में ट्रांसपोर्टर के अधीन चालक के रूप में कार्यरत थे. ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे. तभी खोदो नदी पुल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

 


हादसे की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पाकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सीओ गिरजानंद किस्कू व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.


विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. पहले भी यहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने मृतक के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया.फिलहाल, बाघमारा व बरोरा थाना की पुलिस मौके पर तैनात है. पुलिस सड़क जाम समाप्त कराने और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही