Search

 
 
 

Dhanbad News : सड़क हादसों पर रोक लगाने की कबायद, अवैध कट होंगे बंद, वाहन जांच अभियान होगा तेज

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान जिले में 300 से अधिक अवैध कट बंद किए जा चुके हैं. साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे
 
बैठक में भाग लेते, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले में बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को डीसी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, जिले के पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.


बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर हादसों में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. एनएच व अन्य सड़कों पर बने अवैध कटों को सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया. अधिकारियों ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाना, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हर माह कई लोगों की जान जा रही है. इसे देखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है.

 

 

 

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान जिले में 300 से अधिक अवैध कट बंद किए जा चुके हैं. साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे. ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दोपहिया वाहनों के लिए डबल हेलमेट नियम को सख्ती से लागू कराया जाएगा. ताकि चालक के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी सुरक्षित रहे. बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज करने, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही