Search

 
 
 

Dhanbad News : सांसद ने बेलगड़िया में उपडाकघर का किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

बेलगड़िया टाउनशिप में उपडाकघर का उद्घाटन धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व डाक विभाग के प्रमंडलीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया. सांसद ने कहा कि बेलगड़िया पुनर्वास स्थल पर उपडाकघर शुरू होने से स्थानीय लोगों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, डाक बचत खाता आदि सेवाएं क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी.
 
उपडाकघर का उद्घाटन करते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad : झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए बेलगड़िया टाउनशिप में नया उपडाकघर खोला गया. उपडाकघर का उद्घाटन धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व डाक विभाग के प्रमंडलीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया. सांसद ने कहा कि बेलगड़िया पुनर्वास स्थल पर उपडाकघर शुरू होने से स्थानीय लोगों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, डाक बचत खाता आदि सेवाएं क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी. इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और विस्थापित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी.

 

सांसद ने धनबाद संसदीय क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में कराए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं. उनके प्रयासों से गया पुल का निर्माण पूरा हुआ है, जबकि मटकुरिया फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. धनबाद में रेडियो स्टेशन की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं और क्षेत्रीय मुद्दों को नई पहचान मिलेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही